A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:हज़रत मरदान अली शाह बुखारी का सालाना उर्स आज से शुरू

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मरदान अली शाह बुखारी र०अ० का सालाना उर्स मुबारक आज से शुरू हो गया।

क्षेत्र के मांचा गांव स्थित प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मरदान अली शाह बुखारी (सैय्यद बाबा) र०अ० का सालाना उर्स मुबारक आज सोमवार से बड़ी शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। जिसमे सुबह आस्ताने में कुरानख्वानी के साथ उर्स की शुरुआत हुई। जिसमे दिन में फातिहा के बाद लंगर खिलाया जाएगा और रात में शानदार महफ़िल-ए-समां का आयोजन होगा। इसी तरह उर्स के दूसरे व तीसरे दिन मंगलवार व बुधवार को सुबह कुरानख्वानी के बाद दिन में लंगर व रात में शानदार कव्वालियों का आयोजन किया जाएगा। उर्स के चौथे व अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सुबह रंग व कुल की महफ़िल के साथ उर्स का समापन होगा। उक्त जानकारी पूर्व प्रधान मरहूम जव्वाद अली एडवोकेट के पुत्र समाजसेवी ज़ीशान अली ने देते हुए सभी से उर्स को कामयाब बनाने की अपील की है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button