मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अस्पताल मोड़ पर लोगों ने पकड़ा झपट्टामार

अस्पताल मोड़ पर लोगों ने पकड़ा झपट्टामार
WhatsApp Facebook


चोरी के जेवर गलाकर बनाता था नए आभूषण, स्वर्ण व्यवसायी भी धराया


जहानाबाद। नगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग और चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अस्पताल मोड़ के समीप स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए एक झपट्टामार से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदकर उन्हें गलाकर नए आभूषण बनाने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से सोने जैसा ठोस पदार्थ और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल मोड़ के पास स्थानीय लोगों ने चेन स्नेचिंग के आरोप में एक युवक को पकड़ रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से सुरक्षित हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी अजय पासवान के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में शिवम कुमार ने स्वीकार किया कि वह चेन स्नेचिंग करता है। उसने बताया कि चोरी के आभूषण शहर के बाजार हाट स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी को बेचता था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने न्यू बस स्टैंड बिजली ऑफिस के समीप रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी अंकित कुमार अजय प्रसाद के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोने जैसा ठोस पदार्थ और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अंकित कुमार ने स्वीकार किया कि वह शिवम समेत अन्य चोरों से चोरी के आभूषण खरीदता था।
नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।