A2Z सभी खबर सभी जिले की

नाबालिग बेटे ने चंद पैसे के लालच में मां को उतारा मौत के घाट

नाबालिग बेटे ने चंद पैसे के लालच में मां को उतारा मौत के घाट

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – डीग जिले के कामा क्षेत्र में एक नावालिग बेटे द्वारा सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर अपनी माँ को मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि आरोपी बेटे ने होटल में काम करके कमाए सात हज़ार रुपए अपनी माँ रुक्सीना (40) के पास रखे थे। बेटे ने मां से जब ये रुपये मांगे तो माँ ने सुरक्षा के लिहाज़ से उसे रुपये देने से मना कर दिया जिससे नावालिग बेटा उतेजित हो गया।

Related Articles

प्राप्त जानकारी अनुसार परिवार और पड़ोसियों के सामने हुई इस सनसनीखेज व लोमहर्षक घटना में गुस्साए नाबालिग ने घर में रखा लोहे का सरिया उठाया और अपनी माँ के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से लहूलुहान रुक्सीना को तुरंत कामां अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा सोमवार को महिला का पोस्टमॉर्टम करवाए जाने के बाद महिला के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। कलयुगी नावालिग बेटे के पिता की तहरीर पर कामां थाने में नाबालिग बेटे के खिलाफ माँ की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग इस हृदय विदारक कृत्य पर स्तब्ध हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!