A2Z सभी खबर सभी जिले की

पहाड़ों की तलहटी में बैठकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे 9 साइबर ठगों को पुलिस ने पकड़ा

पहाड़ों की तलहटी में बैठकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे 9 साइबर ठगों को पुलिस ने पकड़ा

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां –  डीग जिले के कामा क्षेत्र के कैथवाड़ा पुलिस ने साइबर क्राइम के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी जाजमका गांव के पहाड़ों की तलहटी में बैठकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी तारा चंद के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहाड़ी क्षेत्र में कुछ युवक साइबर ठगी कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने इलाके में घेरा बनाकर दबिश दी और सभी आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी लड़की की प्रोफाइल बनाकर उम्रदराज पुरुषों से संपर्क करते थे। ‘हाय-हेलो’ मैसेज भेजकर पहले उनका विश्वास जीतते और फिर वॉट्सऐप नंबर हासिल कर लेते। इसके बाद वीडियो कॉल पर फर्जी अश्लील वीडियो दिखाकर पीड़ित की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते थे। आरोपी उन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से लाखों रुपये ऐंठ लेते थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से नेटवर्क, बैंक लेन-देन और अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!