

अस्थायी बिजली कर्मचारी के रूप में कार्य करने वाले बिजली कर्मी की करंट लगने से हुई मौत
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले के कामां उपखंड में पहाड़ी क्षेत्र के सोमका गांव में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जेवीवीएनएल में अस्थायी बिजली कर्मचारी के रूप में कार्यरत कमल सिंह प्रजापत ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहाड़ी जीएसएस पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि विभाग बिजली कार्यों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराता, जिसके कारण ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 11 लाख रुपये मुआवज़ा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की। विरोध के बीच जेवीवीएनएल के ठेकेदार ने मृतक परिवार को 6 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। विभाग की ओर से भी अतिरिक्त मदद की बात कही गई, जिसके बाद परिजनों की सहमति से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पहाड़ी एइएन धनंजय कुमार ने बताया कि कमल सिंह गलती से चालू लाइन पर चढ़ गए थे। उन्होंने ठेकेदार द्वारा घोषित छह लाख रुपये मुआवज़े की पुष्टि की।