A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

पति के लिए पत्नी ने लगाई जान की बाजी

पति के लिए पत्नी ने लगाई जान की बाजी

पति के लिए पत्नी ने लगाई जान की बाजी

 

हमीरपुर -पति-पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से अलग होता है। इसमें भरपूर प्यार भी होता है और कभी-कभी तकरार भी। पत्नी अपने पति की जान बचाने के लिए जान की बाजी लगा देती है। इसकी ताजा बानगी हमीरपुर जिले में देखने को मिली। जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने कुंए में छलांग लगा कर जान देने की कोशिश की, लेकिन पत्नी अपने पति को मौत के मुंह से खींच लाई। पति को बचाने के लिए पत्नी भी कुएं में उतर गई और पति हो वापस निकाल लाई।

Related Articles

मामला कुरारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत शंकरपुर के मजरा परसी का डेरा का है। जहां 35 वर्षीय हंसकुमार का बुधवार की सुबह पत्नी गुड्डो से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि हंसकुमार गुस्से में घर से निकला और गांव के बाहर सूखे कुंए में छलांग लगा दी।

Show More
Back to top button