मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को न
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों एवं कर नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

हमीरपुर :व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों एवं कर नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। राज्य कर कार्यालय, हमीरपुर में गुरुवार को व्यापारियों एवं ठेकेदारों के साथ व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य करदाताओं को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित नवीनतम प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं नियमों की जानकारी देकर कर अनुपालन को सरल एवं प्रभावी बनाना था।

कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर श्री कृष्ण प्रकाश एवं सहायक आयुक्त श्री दीपक कुमार सिंह ने व्यापारियों को कार्य संविदा पर लगने वाले कर, जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग, ई-इनवॉयसिंग, ई-वे बिल, ई-मेल एवं मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया तथा जीएसटी 2.0 में किए गए महत्वपूर्ण परिवर्तनों की विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नियम 14ए के अंतर्गत पंजीकरण के समय सही एवं पूर्ण दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है। साथ ही प्रत्येक कर योग्य आपूर्ति के लिए शत-प्रतिशत ई-इनवॉयस जारी करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में अपंजीकृत व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करते हुए पंजीकरण हेतु आवश्यक अभिलेखों एवं ऑनलाइन प्रक्रिया की भी जानकारी प्रदान की गई।

अधिकारियों ने कहा कि शासन का उद्देश्य करदाताओं और विभाग के बीच विश्वास को मजबूत करना, कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाना तथा व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीएसटी से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री के.जी. अग्रवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गुप्ता, श्री भरत गुप्ता, श्री सुनील पाठक, श्री श्याम जी, श्री अमर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों से कर नियमों का पूर्ण अनुपालन करते हुए डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया गया।