A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:शादी के एक पखवाडे पहले दो बहनों के अपहरण से हडकंप

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। शादी के एक पखवाडे पहले हुए दो बहनों के अपहरण से जहां पूरे गांव में हडकंप मच गया तो वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस महकमें में सवालिया निशान लगना शुरू हो गए हैं।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहरका निवासी गंगादीन पुत्र राजाराम ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते सोलह नवम्बर की रात जब वह सब लोग सो रहे थे तभी गांव के प्रेम नारायण पुत्र ईश्वरी दीन और नितेश पुत्र चुनूबाद ने उनकी लडकियो रिंकी और निराशा का फोरव्हीलर के द्वारा डरा धमका कर अपहरण कर लिया पीडित ने बताया कि इस काम में उनके परिजनों और सहयोगियों का भी हाथ है पीडित ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्रियों की हत्या की जा सकती है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने दोनो नामजद आरोपियों सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन घटना के एक सप्ताह बीतने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार अपहृत युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा।जबकि आगामी 29नवम्बर को दोनों युवतियों की शादी होना है जिसकी सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!