A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअजमेरअनूपगढ़अन्य खबरेअलवरइन्दौरजयपुरजोधपुर देवासदेशधार्मिकनासिकपुणेमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरतलामराजस्थानराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023

राजस्थान सरकार द्वारा घूमर महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारीजी ने किया नगाड़ा ढ़ोल बजाकर किया उदघाटन

जयपूर….(अनिलकुमार पालीवाल)

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रयासों से पर्यटन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ” घूमर महोत्सव ” 2025 का भव्य आयोजन 19 नवंबर बुधवार को फुटबॉल ग्राउंड विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में किया गया। स्टेडियम ग्राउंड पूरी तरह से सजाया गया। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारीजी ने ” घूमर महोत्सव ” 2025 का रंगारंग शुभारंभ नगाड़ा ढ़ोल बजाकर किया गया।

पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ दिखाई दे रहा था।

पूरे स्टेडियम में 6100 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा विभिन्न रंगों के वेष परिधान धारण कर पूर्ण रूप से सुसज्जित होकर अलग-अलग ग्रुप में घूमर की नयनाभिराम लयबद्ध प्रस्तुति दी और वहां के माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। महिलाओं की इस अद्वितीय सहभागिता ने इस क्षण को अत्यंत ऐतिहासिक बना दिया है। नारी शक्ति द्वारा तलवार चलाई जा रही है। कई मातृशक्ति द्वारा डंडे खेले जा रहे हैं। एक नारी शक्ति जो दिव्यांग है नाम दिव्या है उसके द्वारा बहुत सुंदर परिधान धारण कर पूर्ण रूप से सुसज्जित होकर उसके द्वारा बहुत ही सुंदर घूमर नृत्य करते हुए देख दर्शकोको धन्यता लाग रही थी। घूमर करते समय मातृशक्ति की जो अदाएं, हाथ ,पैरों व कमर की थिरकन,ताल, सभी उमंग एवं ऊर्जा से सजी हुई लयबद्ध होकर एक साथ अद्भुत प्रस्तुतियां दिखाई दिये। इस भव्य आयोजन ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में राजस्थान का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कर दिया है। जिसके लिए राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को बहुत-बहुत बधाई दिये जा रही है.

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!