A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :ठिलिया लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में महिला थाना के पास शहीद पार्क के निकट फास्ट फूड की ठिलिया लगाने और पिकअप वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के परिवार की महिलाओं और युवतियों ने भी मारपीट की तथा बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी अभद्रता की गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Articles

उधर, हमीरपुर पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के शहीद पार्क के पास ठिलिया लगाने एवं पिकअप वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई भी प्रचलित है।

Show More
Back to top button