A2Z सभी खबर सभी जिले कीजयपुरराजस्थान

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया

हनुमान जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

जयपुर ग्रामीण

रायथल में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पंडित विजय शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना कर कलश यात्रा शुरू करवाई।

कलश यात्रा रामकुई से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए वीर हनुमान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में 201 महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे पांच कुंडीय यज्ञ किया जायेगा। मंगलवार को शिखर प्रतिष्ठा , पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन होगा।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button