

बस्ती – जनपद के थाना हर्रैया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुंडरा कुंवर में जर्जर मकान गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
दोपहर करीब 12 बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
हादसे में दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना हर्रैया पुलिस व थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों एवं जेसीबी मशीन की मदद से दोनों मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया।
घायल मजदूर सभाजीत को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।
वहीं दूसरे मजदूर जगराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।