

ना लगे पंप ना हुआ सर्वे ,ग्रामीणों में रोष ‘जल्द होगा उग्र आंदोलन -विजय मिश्रा
मनमोहन गुप्ता जन जागरण संदेश
कामां डीग जिले के कामा क्षेत्र के डूब गॉंवों में पिछले कुछ दिन पहले जल भराव व फसल नष्ट को लेकर कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने डूब क्षेत्र के गॉंवों का दौरा कर पानी निकासी और फसल खराब का सर्वे का सबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे परन्तु 7 दिवस पश्चात भी अभी तक कोई भी प्रशाशनिक कार्य नही किया गया है फलस्वरूप सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने विधायक को पत्र लिखा है ओर पत्र में लिखा है कि स्थानीय प्रशासन ने उनके आदेशो को नज़रअंदाज़ किया है तथा आदेशो का भी अभी तक पालना भी नही की गई है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है जिसके चलते ग्रमीणों के साथ मिलकर स्थायी समाधान को लेकर डूब क्षेत्र के ग्रामीनवासी के साथ बैठकर आंदोलन की रणनीति बनायेंगे !
