A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्रीमद्भागवत सप्ताह का पांचवां दिन -भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का किया मान मर्दन

 

श्रीमद्भागवत सप्ताह का पांचवां दिन -भगवान श्रीकृष्ण ने इन्द्र का किया मान मर्दन

मनमोहन गु

कामां डीग जिले के कस्वा कामां कामवन धाम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित रामकुमार बरसाना धाम ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया । कथा में महन्त मोहनदास ,राधामाधव दास ,प्राण गोविन्द ,गोपाल दास ,राधाकृष्ण दास ,नन्दकिशोर दास ,सेवायत संजय लवानिया ,विक्रम लवानिया, सागर ,साकेत ,आशीष लवानिया ,गोपाल शास्त्री ,पिंकी शर्मा ,मीनाकुमारी ,गोपाल प्यारे ,अशोक शर्मा ,श्याम सहित सैकड़ों साधुजन व भक्तजन मौजूद रहे ॥

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!