
नगरपालिका का शहर चलो अभियान 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक
रिपोर्टर मननमोहन गुप्ता कमा
शिविर में रहेगी सफाई, बिजली व मरम्मत की प्राथमिकता
कामां डीग जिले के कस्वा कामां के नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नटवर बसवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य के सरकार के अनुसार शहर चलो अभियान 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाएगा जिसमे सफाई, बिजली, पेचवर्क मरम्मत आदि कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ! इस अभियान के सफल संचालन को लेकर वार्ड वाइज लोगों की समस्या सुन समाधान करने की पहल की जाएगी !
अधिशासी अधिकारी नटवर बसवाल के अनुसार अभियान शुरू करने से पहले प्री कैम्प 13 सितंबर को नगरपालिका परिसर पर रखा जा रहा है ! शिविर के प्रभारी कनिष्ठ अभियंता राजेश चौधरी व सह प्रभारी सहायक अभियंता सरीफ खान होंगे ! अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की आम परशानी को सुन उनका निस्तारण करना रहेगा !
अधिशासी अधिकारी नटवर बसवाल ने बताया कि इस अभियान में सफाई, बिजली, व सड़को की मरम्मत, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई,स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, कार्यालय में पड़े लंबित पत्रावलियों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाएगा !
पालिका क्षेत्र में इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
अधिशासी अधिकारी नटवर बसवाल के अनुसार 15 व 16 सितंबर को वार्ड 1,2,3 व 4 का शिविर गोपीनाथ स्कूल, 17 सितंबर को वार्ड 5,व 6 का शिविर गयाकुण्ड स्थित भिक्क़ीराम धर्मशाला में , 18 सितंबर को वार्ड संख्या 7,8,9 का शिविर किशोरी पायसा मोहल्ला स्थित सैनी चौपाल पर किया जाएगा !
