

मांडू में भारत सरकार खेल मंत्रालय के द्वारा खेलकूद का आयोजन किया गया
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत ,धार के माध्यम से आज ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नालछा ब्लॉक के मांडू में शासकीय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आरंभ हुआ । जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कबड्डी (पुरुष वर्ग) , खो-खो (महिला वर्ग), 200 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरूष वर्ग ), लंबी कूद (महिला एवं पुरूष वर्ग )आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोमसिहं वास्केल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया एवं सभी युवाओं को फ़िट इंडिया का संदेश देते हुए उन्हें खेल के प्रति बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा । सभी प्रतियोगिताओं में 150 से भी अधिक खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । महिला 200 मीटर दौड़ में रचना गावर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पुरुष 100 मीटर दौड़ में भविष्य चौहान 200 मीटर दौड़ में बादल गिनावा ने बाज़ी मारी है वही कबड्डी में बजरंगी युवा मंडल विजेता रही है तथा खो खो में नारी शक्ति युवामंडल विजेता रही है। सभी विजेता प्रतिभागियों को नोक अतिथि द्वारा शील्ड सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में JMS युवा मंडल के अध्यक्ष तानु चौहान एवं मंडल के सभी सदस्यों मुलचंद् सिंगारे, संजय तिवारी, रविंद्र पवार , लकी चंदेल, प्रदीप महंत, बालमुकुंद फुलगर लखन चौहान गौरव निनामा तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।