A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बदमाशो ने डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए गाडी दौड़ाई दी पैट्रोल पंप कर्मी की हुई मौत परिजनों का आक्रोश पुलिस जाप्ता सहित पहुंचा मौके पर

बदमाशो ने डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए गाडी दौड़ाई दी पैट्रोल पंप कर्मी की हुई मौत परिजनों का आक्रोश पुलिस जाप्ता सहित पहुंचा मौके पर

 

 

बदमाशो ने डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए गाडी दौड़ाई दी पैट्रोल पंप कर्मी की हुई मौत परिजनों का आक्रोश पुलिस जाप्ता सहित पहुंचा मौके पर

Related Articles

बदमाशो ने डीजल भरवाकर बिना पैसे दिए गाडी दौड़ाई दी पैट्रोल पंप कर्मी की हुई मौत परिजनों का आक्रोश पुलिस जाब्ता सहित पहुंचा मौके पर

 

पेट्रोल सदर थाना क्षेत्र के समीप पंप से बिना पैसे दिए भाग रही स्कॉॉर्पियो को रोकने के प्रयास में सेल्समैन की मौत हो गई। गाड़ी को रोकने के लिए सेल्समैन युवक उसके गेट से लटक गया था। परिवार का आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने फिर उसे धक्का दे दिया था। इससे वह सिर के बल जमीन पर गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। जोधपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पाली के पुनायता थाना क्षेत्र में शनिवार रात 12 बजे का है।

 

पाली सदर थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुनायता बाइपास के पेट्रोल पंप पर बिना नम्बर की सफेद स्कॉर्पियो आई। कर्मचारी विशाल (21) पुत्र कानाराम से उन्होंने 3 हजार रुपए का डीजल भरवाया। इसके ड्राइवर ने बिना पैसे दिए कार दौड़ा दी।यह देख कर्मचारी विशाल कार के पीछे दौड़ा और खिड़की पर लटक गया। ड्राइवर ने स्पीड तेज कर दी। झटके से विशाल कार से सिर के बल गिरा। हालांकि, परिवार का आरोप है कार सवारों ने उसे धक्का देकर गिराया है। पंप पर मौजूद दूसरे लोगों ने उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई।

 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

युवक की मौत जानकारी मिलने पर रविवार सुबह बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और परिचित पेट्रोल पंप पर जुट गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ़ हत्या की धारा में मामला दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर मृतक के परिजन, पुलिस जाप्ता आदि रहें।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!