A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

पूर्व विधायक सिसोदिया की मांग पर उज्जैन-जावरा 4 लेंन सड़क को कैबिनेट की मंजूरी*

*सिंहस्थ के मद्देनजर 8 लेंन से कनेक्टिविटी

*पूर्व विधायक सिसोदिया की मांग पर उज्जैन-जावरा 4 लेंन सड़क को कैबिनेट की मंजूरी*

*सिंहस्थ के मद्देनजर 8 लेंन से कनेक्टिविटीķ किये जाने की मई 2023 में की थी मांग, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री का माना आभार*

*मन्दसौर। मंदसौर के पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया की मांग पर कैबिनेट ने जावरा से उज्जैन तक के मार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने को मंजूरी दे दी है। उज्जैन क्षेत्र के औद्योगिक विकास एवं अर्थव्यवस्था में गुणात्मक सुधार को देखते हुए उज्जैन एवं जावरा के मध्य 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का निर्माण जाएगा इसके लिये पांच हजार करोड़ का बजट रखा गया है।*
*इस महत्वपूर्ण सड़क को लेकर 30 मई 2023 को तत्कालिन विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी आग्रह करते हुए पत्र में लिखा था कि म.प्र. मे दिल्ली-मुबंई 8 लेन सडक मंदसौर एवं रतलाम जिले से निकल रही है जिसमे 2 मुख्य प्रवेश द्वार मंदसौर जिले के दलावदा (दीपाखेडा) तथा रतलाम जिले के जावरा मे है जहां से 8 लेन सडक पर जाने के लिए प्रवेश मिलेगा, इस 8 लेंन को जोडने वाली सडक मंदसौर से दलावदा (दीपाखेडा) लगभग 40 कि.मी. है वर्तमान मे इसी दूरी पर मंदसौर-सीतामउ-सुवासरा टोल 2 लेन सडक है जिसे 4 लेन मे तब्दील किया जाना निकट भविष्य मे बहुत ही जरूरी होगा इसी तरह दूसरी सडक रतलाम जिले के जावरा से 8 लेन मे प्रवेश करेगी यह सडक जावरा से उज्जैन टोल 2 लेन सडक है यह 2 लेन सडक जावरा-नागदा-उज्जैन के नाम से प्रचलन मे है इसको भी फोरलेन मे तब्दील किया जाना नितांत आवश्यक होगा। श्रीं सिसोदिया ने यह भी लिखा था की उज्जैन महाकाल दर्शन हेतु गुजरात के बडौदरा, सूरत, अहमदाबाद तथा मुबंई तक के श्रद्धालु इसी सडक से 8 लेन सडक प्रारंभ होने के पश्चात महाकाल दर्शन हेतु यात्रा करेगें जिससे उक्त 2 लेन सडक को 4 लेन सडक मे परिवर्तित होने के पश्चात उनका सफर आसान होगा। इसलिए दोनो पूर्व प्रचलन मे आ रही 2 लेन सडको को 8 लेन से जोड़े जाने हेतु इन्हे 4 लेन मे परिवर्तित किया जाना चाहिए।*
*श्री सिसोदिया की इस मांग पर कैबिनेट ने आज उज्जैन जावरा सड़क को फोरलेन में तब्दील किए जाने की मंजूरी दे दी इस महत्वपूर्ण सड़क के स्वीकृत होने पर श्री सिसोदिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।*

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!