A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने किया कृषि अनाज मंडी सौसर का निरीक्षण ,किसानों की सुविधाओं एवं उपार्जन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने किया कृषि अनाज मंडी सौसर का निरीक्षण

किसानों की सुविधाओं एवं उपार्जन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर प्रियंक मिश्रा द्वारा आज तहसील सौसर अंतर्गत कृषि अनाज मंडी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपार्जन कार्य, साफ-सफाई, पेयजल, तौल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री मिश्रा ने मंडी प्रबंधन को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपज विक्रय प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाए। उन्होंने उपज की तौल समय पर सुनिश्चित करने, किसानों की प्रतीक्षा अवधि कम करने तथा मंडी परिसर में पर्याप्त छाया एवं पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने एवं परिसर में अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी में आने वाले किसानों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। श्री मिश्रा ने मंडी कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों से उपार्जन कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा शासन के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं मंडी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!