

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में स्थानीय संदीपनी हायर सेकंडरी स्कूल में मनावर विधानसभा का सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री धार महू लोकसभा संसद सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया।

महोत्सव में कुल आठ प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं। इन खेलों में एथलेटिक, लॉन्ग जंप, बैडमिंटन, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल और कुश्ती शामिल हैं। प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं तथा 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक बालिकाएं सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण मनावर ब्लाक शिक्षा अधिकारी एम एल ठाकुर ने देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब से धरती आकाश है तब से खेलकूद होते आ रहे है मगर इनका दायरा सीमित था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेल महोत्सव के माध्यम से देश के युवाओं को खेल से जोड़ रहा है। यह फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है और ऐसी पीढ़ी तैयार करने में मदद कर रहा है जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सके।

यह आयोजन युवाओं में खेल कौशल, अनुशासन और विकसित राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक भावना को सशक्त कर रहा है। खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से परिवार, समाज, गांव, जिले, प्रदेश और देश का मान बढ़ता है तथा शारीरिक विकास भी होता है। आज खेलो में बेटियां बढ़चढकर हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन कर रही है। क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है उद्योग तथा परियोजनाओ पर कार्य हो रहा है। अब मनावर के पास से भी रेल गुजरेगी। हमारे क्षेत्र में रेल्वे का कार्य प्रगति पर है। 
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि काम ऐसा करो कि आने वाली पीढ़ी हमें अच्छे काम के लिए हमेशा याद करे। बाल विवाह पर चिंता जताते हुए कहा कि आज भी बाल विवाह हो रहे है जो कि गलत है। हम संकल्प ले कि हम बाल विवाह नहीं होने देगे। बाल विवाह के कारण बच्चों के सपने अधूरे रह जाते है। कम उम्र के कारण शारीरिक विकास रुक जाता है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने कहा कि युवाओं की बेहतर फिटनेस और नई ऊर्जा के लिए खेलों का बड़ा महत्व है। ऐसी स्पर्धाओं के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता हैं। नेशनल लेवल पर चयन होने पर क्षेत्र गौरवान्वित होता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धार जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि खेलेगा “इंडिया जीतेगा इंडिया” ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को खेल महोत्सव से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों स्कूली छात्र छात्राओं ने ‘संकल्प अभियान’ के तहत बाल विवाह जन जागरूकता हेतु 100 दिवसीय अभियान में भाग लिया। उन्होंने बाल विवाह को एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन बताते हुए शपथ ली, जो कि शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है।

विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के प्रतिभावन छात्र छात्राओं प्रशिक्षक का सम्मान किया गया। बालिकाओं ने आदिवासी लोकनृत्य कर कार्यक्रम में समा बांधा।
तहसीलदार विजय तलवारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनावर मन्नालाल ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी उमरबन सत्यनारायण सूर्यवंशी, सांदीपनी हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य सोहन शिंदे, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जनपद पंचायत उमरबन अध्यक्ष लाला विभोर वास्केल, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष पाटीदार, भाजपा नेता हेमंत खटोड़, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारीगण, मंचासिन थे। कार्यक्रम का संचालन फूलसिंह नर्गेश ने किया।
