A2Z सभी खबर सभी जिले की

काको मंडल कारा का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और मेस में स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के निर्देश

काको मंडल कारा का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और मेस में स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के निर्देश

जहानाबाद। जिले के डीएम और एसपी ने काको मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार के सभी वार्डों, सेल और संवेदनशील बिंदुओं की गहन तलाशी ली। बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और मेस में स्वच्छता मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने और कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया। सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और हमेशा अलर्ट मोड पर रहने को भी कहा गया।

Related Articles

कारागार के भीतर अनुशासन बनाए रखने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, छापामारी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!