A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अविनाश कैपिटल होम 2 के लोग कर रहे हैं सहकारिता विभाग से जल्द सोसाइटी चुनाव कराने की मांग

रायपुर के सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल होम 2 मैं लंबे समय से सहकारिता विभाग के द्वारा चुनाव नहीं कराया जा रहा है जिसके कारण से स्थानीय कमेटी नहीं बन पाई है और सोसाइटी का विकास रुक गया है
विधि व्यवस्था चौपट हो गई है l अविनाश कैपिटल होम 2 में जल्द चुनाव कराने के लिए कॉलोनी के लोग कई बार रजिस्टर कार्यालय का चक्कर काट चुके हैं पर वहां सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

सोसाइटी में रहने वाले लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है ना समय पर सफाई होती है ना सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं कॉलोनी के अंदर एक मात्र मनोरंजन का स्थान क्लब हाउस लगभग दो महीने से अंधकार में डूबा हुआ है बिजली विभाग ने बिल पेमेंट नहीं होने कारण कनेक्शन काट दिया गया है जिसके कारण लोगों का एकमात्र खेलकूद ,जीम, मनोरंजन स्थल भी बंद पड़ा है इसके साथ-साथ बैडमिंटन खिलाड़ी काफी मायूस है क्योंकि ठंड के समय में बैडमिंटन खेल लोग खेलना पसंद करते हैं l
कैपिटल होम 2 के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द यहां सहकारिता विभाग के द्वारा चुनाव कराया जाए क्योंकि चुनाव नहीं होने के कारण सोसाइटी में कोई कमेटी नहीं बनी है और जिसके कारण कॉलोनी की मूलभूत सेवाएं प्रभावित हो रही हैं l

मात्र 5 साल पहले बनी एक अच्छी कॉलोनी सहकारिता विभाग के उदासीनता के कारण अविनाश कैपिटल होम 2 की स्थिति दयनीय होती जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!