A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कोहरे की दस्तक से वाहनों की रफ़्तार घटी

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार को घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी। सुबह से ही कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित नजर आया।

घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। हाइवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद सावधानी से धीमी गति में सफर करना पड़ा। सुबह के समय कामकाज और जरूरी कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

ठंड और कोहरे के कारण सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने बताया कि अलाव जलाने को लेकर अभी शासनादेश प्राप्त नहीं हुआ है। शासन से आदेश मिलते ही पहले से निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।

मौदहा कस्बे के साथ-साथ मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में भी कोहरे और ठंड का यही असर देखने को मिल रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button