A2Z सभी खबर सभी जिले की

केसरगढ़ एवं बेनीडीह लिंक साइडिंग के सेल पिकर मजदूरों का मामला लोक सभा में उठाएंगे -सांसद ढुल्लु महतो

 

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,,, (अखंड भारत न्यूज़)

बाघमारा. बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के केसरगढ़ साइडिंग में साइडिंग के मजदूरों द्वारा आहूत सभा में मजदूरों को एचपीसी वेतन एवं अन्य हक व अधिकार दिलाने के लिए कृत संकल्प धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने कहा की मजदूरों की उनका हक नहीं मिला तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने केसर गढ़ एवं बेनीडीह लिंक साइडिंग के करीब 300 सेल पिकर मजदूरों की वेतन व अन्य समस्या के निराकरण को लेकर मामला लोक सभा में उठाने का आश्वासन दिया. उन्होंने इस संदर्भ में सेल पिकर मजदूरों की वार्ता सीधे बीसीसीएल के सीएमडी से कराने की बात कही. मौके पर मजदूरों ने ठेकेदार पर बकाया वेतन का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया. मजदूरों ने कहा की एचपीसी वेतनमान लागू न होने से वे घोर आर्थिक संकट झेल रहे हैं. ठेकेदार द्वारा उन्हें लगातार शोषण किया जा रहा है. पीएफ का पैसा अटका हुआ है और अब तक सभी मजदूरों को पहचान पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस मौके पर सभा में संजय महथा गोपाल सिंह, , गिरधारी ठाकुर, मेहन महथा, सुबोध गोप, रति लाल महतो, किशन, रवि, बालमुकुंद, शांति देवी, शकुंतला देवी, देवानंद चौहान, मनोज चौहान, नागेश्वर रविदास, मिनवा देवी समेत सेल पिकर मजदूरगण उपस्थित थे

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!