A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री कौशिक पंडित धार जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सशक्त अंग राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम की अनुशंसा पर प्रदेश प्रभारी एवं मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस महासचिव सुनील स्टार चौहान, धार जिला प्रभारी सरपंच जगदीश कनेल द्वारा विगत कई वर्षों से आदिवासी समाज में सेवा दे रहे नगर के पत्रकार कौशिक पंडित को धार जिला मीडिया प्रभारी नियुक्ति किया गया।

श्री पंडित की नियुक्ति पर धार जिला आदिवासी कांग्रेस में हर्ष का माहौल है। साथ ही वरिष्ठ नेतृत्व को संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बताया जाता हैं कि सक्रिय क्रियाकलाप हेतु समाज सेवा प्रकल्प के लिए यह नियुक्ति की गई।
आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों, स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार माना।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button