
पलायन मुक्त एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना लक्ष्य 
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अभिराम शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल कायम रहा।
अभिराम शर्मा ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे जहानाबाद में विकास की नई लहर लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जहानाबाद को पलायनमुक्त बनाना और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है।उन्होंने जातीय समीकरण पर बात करते हुए स्पष्ट कहा कि उनका राजनीति से जाति का कोई लेना-देना नहीं है। हमारा फोकस केवल विकास पर है, न कि जात-पात की राजनीति पर। उन्हें किसी से डर नहीं है और वे इस चुनाव में मजबूत दावेदार के रूप में उतर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे मुकाबले का कोई उम्मीदवार नहीं है। पक्ष और विपक्ष दोनों ने जनता को ठगा है। हमारी पार्टी जनता की पार्टी है, जो आम लोगों के लिए काम करती है।