

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बीती रात से एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक पानी की टंकी में चढा दिखाई दे रहा है नीचे कुछ लोग उसे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के मीरा तालाब स्थित कांशीराम कालोनी का है और टंकी में चढा युवक उसी इलाके का अनिल पुत्र रामकिशन है जो नशा करने का आदि है और नशे के चलते टंकी में चढा था। हालांकि हम वायरल वीडियो में युवक द्वारा टंकी में चढने के स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं करते हैं फिर भी वायरल वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खिया बटोर रहा है और अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस मामले में मौन तोड़ कर बयान जारी नहीं किया है।
