

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। चौधरी पहलवान सिंह इण्टर कालेज इचौली महोत्सव में आयोजित तीन दिवसीय चौधरी रणजीत सिंह मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि नेशनल कराटे खिलाड़ी काव्या सिंह ने राष्टगान के बाद बालिका खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर अपने हाथों से सर्विस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया l उद्घाटन में बालिकाओं का पहला मैच चौधरी पहलवान सिंह इण्टर कॉलेज इचौली एवं भागवत प्रसाद इण्टर कॉलेज बांदा के बीच खेला गया l
जिसमे भागवत प्रसाद इण्टर कॉलेज बाँदा ने चौधरी पहलवान सिंह इण्टर कालेज इचौली को 3-1 से हराया l
इसके बाद बालकों के मैचों में चार सेट मैच खेले गए l जिसमे पहला मैच जूनियर हाईस्कूल गोयरा व इण्टर कालेज इचौली के बीच चार सेटों के मैच में गोयरा ने 3-1से इण्टर कालेज को हराया ,वही दूसरे सेट में इचौली बी व स्टेडियम गोयरा मुगली के बीच खेला गया जहां इचौली बी ने 2-1से स्टेडियम गोयरा को हराया l इसके बाद मिनी बाँदा व सीपीएस इण्टर कालेज 2के बीच खेला गया जिसमें सीपीएस इण्टर कालेज2ने 3-1से मिनी बाँदा को हराया, अंतिम सेट का मैच फतेहपुर डिपो व महोबा के बीच खेला गया ,जिसमे फतेहपुर डिपो ने महोबा को दो एक से हराया l
मैच रेफरी मुन्नालाल, बीडी यादव, कृष्ण कुमार रहे तो वहीं कमेंटेटर में बृजेश कुमार, शिवकुमार व स्कोरर शैलेन्द्र सिंह रहे l
इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह, पूर्व विधायक युवराज सिंह प्रधानाचार्य अरुण कुमार,पूर्व क्रीङा अधिकारी शबल सिंह, सहकारी समिति इचौली के अध्यक्ष रणवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।