
नारायणपुर के डुंगरिया गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में शनिवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान देवनारायण परिवार व देव ईंटों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिभाओ का सम्मान किया गया और विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।

मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि धर्म और संस्कार जीवन का आधार हैं। संस्कारवान संतानें अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं।
मंत्री बेढम ने कहा कि धर्मग्रंथों, वेदों और पुराणों के आधार पर जीवन की व्यवस्थाएं तय होती हैं। उन्होंने राजनीति पर भी चर्चा की और कहा कि पिछली सरकार के समय लोग परेशान थे और बदलाव चाहते थे, लेकिन लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है।

समारोह मे पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने कहा की कोई भी सरकारी तंत्र वर्षो पुराने मंदिर तोड़ने का काम न करे। उन्होंने मौजूद लोगो से बच्चों की शिक्षा व संस्कार पर भी ध्यान देने पर बल दिया।
समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत,इन्द्राज गुर्जर पूर्व विधायक,मातादीन पूर्व प्रधान,मुरारी कसाणा, विक्रम, हीरालाल धाभाई, पी सी रावत सरपंच, रमेश गिराठी, शीशराम रावत,देशराज गिराठी, रणजीत कसाणा, खेमचंद पूर्व सरपंच,गिर्राज धाभाई, राजेश फागना सरपंच,राजू रैगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, महेश सैनी, भैरु, नेतराम रावत, रतन रावत,राहुल आर्य नगर अध्यक्ष, गुड़डू हरसाना,यादराम, रतिराम रावत सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधी व सामान्य जन भी शामिल हुए।