

नवापुर (नंदुरबार) (अनिलकुमार पालीवाल)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवापुर नगर परिषद चुनाव 2025 के संदर्भ में तथा इच्छुक उम्मीदवारों का परिचय एवं पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने हेतु जिला चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा ताई खडसे की प्रमुख उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री विजय चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित तथा पूर्व सांसद डॉ. हिना गावित ने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनाव के लिए आवश्यक योजना, रणनीति और कार्यपद्धति पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साही सहभाग देखने को मिला।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा ताई खडसे, जिला चुनाव प्रमुख तथा प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. विजयकुमार गावित, पूर्व सांसद डॉ. हिना गावित, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निलेश माली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत पाटील, नवापुर विधानसभा प्रमुख श्री अजय वसावे, शहराध्यक्ष श्री दिनेश चौधरी, श्री एजाज शेख, श्री सत्यानंद गावित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।