A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी रहे पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे हुए भाजपा में शामिल

राहुल गांधी की गुना न्याय यात्रा के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका, अरूणोदय मय हुई खुरई भाजपा

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे सोमवार सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष हुए भाजपा में शामिल। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पूर्व विधायक श्री चौबे का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, नागरसिंह चौहान, पार्टी की प्रदेशमंत्री व सागर लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया उपस्थित रहे। श्री चौबे की सदस्यता सूचना मिलते ही श्री चौबे के समर्थकों ने खुरई निवास कार्यालय रामबाग पर आतिशबाजी कर जुलूस निकाला। जुलूस गाजे-बाजे व आतिशबाजी के साथ रामबाग से शुरू हुआ जो कचहरी, परसा चौराहा, झंडा चौक पर समाप्त हुआ। समर्थकों में श्री चौबे की सदस्यता से अतिउत्साह व खुशी देखने को मिली, समर्थकों ने अन्नू भैया जिंदाबाद, हमारा नेता कैसा हो अन्नू भैया जैसा हो के नारे लगाए। जुलूस में कृष्ण गोपाल प्यासी, धर्मेंद्र राय, महेंद्र ठाकुर, अखिलेश दुबे, बृजेन्द्र उपाध्याय, रामसीग कुशवाहा, सुनील चक्रवर्ती, भूरे घोसी, प्रेमसींग लोधी, अवतार सिंह, शिवकुमार पांडे, आकाश विलथरे, रम्मू नायक, नरेंद्र पटेल, बिट्टू पटेल, मोहित साहू, संतोष विश्वकर्मा, यज्ञेश्वर त्रिपाठी, अर्पित जैन, राजू चौहान, धनीराम पटेल, पुट्टन जैन, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button