A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:देवर ने भाभी और भतीजे पर दर्ज कराया मारपीट का मुकदमा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। पंप कैनाल से नाली बनाकर खेत में पानी लाने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को सब्बल मारकर घायल कर दिया पीडित की तहरीर पर पुलिस ने भाभी और भतीजे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम बैजेमऊ बेरी निवासी ओमप्रकाश ने थाने में दिए शिकायती पत्र मे बताया कि बीते नौ दिसंबर को वह बैजेमऊ कैनाल से नाली बनाकर पानी खेत में लाया था उसी को लेकर खेत में उसका भतीजा सुनील और भाभी रामप्यारी आई और गाली गलौज करने लगे पीडित ने बताया कि, जब उसने गाली गलौज से मना किया तो भतीजे ने सर में सब्बल मार दी जिससे उसके गंभीर चोंटें आईं हैं पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button