

चोपड़ा… (अनिलकुमार पालीवाल)
चोपड़ा में गृह सूची एवं गृह गणना पूर्व परीक्षण (एच.एल.ओ.) के लिए गणनाकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. निरुपमा डांगे, निदेशक (भा.प्र.से.), जनगणना निदेशालय, महाराष्ट्र, मुंबई की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर गृह सूची एवं गृह गणना पूर्व परीक्षण (एच.एल.ओ.) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सन् 2027 की जनगणना पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में की जाएगी। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य में तीन स्थानों पर पूर्व परीक्षण किया जा रहा है, जिनमें चोपड़ा तालुका के 26 गाँवों को शामिल किया गया है।
इस पूर्व परीक्षण में आने वाली समस्याएँ, कठिनाइयाँ, ऐप का कार्यप्रणाली आदि सभी पहलुओं का अध्ययन कर जनगणना 2027 के लिए उसकी पूर्ण जाँच की जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी श्री भाऊसाहेब थोरात, श्री वीरेंद्र दीक्षित (सह निदेशक), श्री सागर बागुल (उप निदेशक), श्री अजय ठाकुर (सहायक निदेशक तथा जनगणना अधिकारी), श्री संजय नाईक, श्री विशाल दिवेकर, श्री श्रीकांत बनकर, श्री मयूर पवार, श्री प्रणय कडू, श्री आशीष यादव, श्री प्रदीप सिंह, श्री प्रणय कडुकर आदि उपस्थित थे।
साथ ही चोपड़ा तहसील के अधिकारी—निवासी नायब तहसीलदार श्री योगेश पाटिल, श्रीमती वंदना दाभाडे (अव्वल कारकून), श्री किशोर ठाकरे तथा अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
