
Fatehpur News: फसलों पर कहर बरसा रही बेमौसमी बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बेमौसमी बारिश फसलों पर कहर बनकर बरस रही। शुक्रवार की रात और शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गेहूं की लहलहाती फसलें जमींदोज हो गई। दलहनी और तिलहनी फसलों का खासी क्षति हुई। अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
शुक्रवार की देर रात तेज हवा के साथ शुरू बारिश सुबह छह बजे तक जारी रही। कई घंटे बारिश के बाद शनिवार सुबह 10 बजे तेज धूप निकली और देपहर दो बजे फिर बारिश के साथ मौसम ठंडा हो गया। बारिश से अगरती गेहूं की फसल जमीदोज हो गई। गिरी फसल का दाना हल्का हो सकता है। ऐसे में किसान परेशान हैं। पहले से दलहन और तिलहन की फसल में भारी नुकसान झेल रहे किसान अब गेहूं की फसल का नुकसान होता देख चिंतित हो उठा है।
………………..
बीमारियों को मिल रहा बढ़ावा
अचानक ठंडा और फिर गरम मौसम बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। शरीर किसी मौसम में अपने को ढाल नहीं पाता और मौसम बदल जाता है। कभी ठंडा, तो कभी गरम मौसम से सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार रोगियों की संख्या बढ़ा रहा है।
-
करंट लगने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत27/06/2026
-
हमीरपुर :लकडी लदा ट्रक पकडा गया27/06/2026
-
मोहर्रम के पर्व पर हिन्दू-मुस्लिम एकता जालोर27/06/2026

