Uncategorized

रामनवमी : आज निकलेगी बाइक रैली, ध्वज बांटे गए

शहर में आज बुधवार को हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई जाएगी। पर्व को लेकर श्रीरामनवमी जन्मोत्सव समिति द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। समिति ने आयोजन से पूर्व बैठक आयोजित कर इस साल होने वाले आयोजन को लेकर कई निर्णय भी लिए है।
रामनवमी मनाने के लिए शहर के दुकान संचालकों व सड़क के दोनो ओर के घरों के लोगो को ध्वज भेंटकर बाईक रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। रामनवमी की अंतिम तैयारियों को लेकर बैठक भी की जा चुकी है। बैठक में आज 17 अप्रैल को होने वाले आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई है। बैठक के उपरांत सभी लोगो द्वारा श्रीराम पताका हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा
बुधवार को नगर में शाम 4 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें नगर एवं आसपास के ग्राम के लोग शामिल होगें साथ ही बाईक रैली में भजन सुनने को मिलेगा। बजरंग चौक स्थित महावीर हनुमान मंदिर में चालीसा का सामूहिक पाठ होगा, उसके बाद प्रसाद वितरण होगा।
ध्वज लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए अंबेडकर चौक तक रोड के दोनों किनारे स्थित घरों व दुकानों में ध्वज का वितरण किया साथ ही सभी लोगों को पर्व के दिन घर व दुकान के सामने रंगोली बनाने और दीप जलाने की अपील की है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!