बलौदाबाजार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में प्रशासनिक कसावट लगातार जारी है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिला निर्वाचन अधिकारी ने काम में लापरवाही बरतने वाले दो अफसर और एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों ही अफसरों सहित एक कर्मचारी को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। जनपद पंचायत सीईओ एमएल मंडावी, बलौदाबाजार नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी और नगर पालिका परिषद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनी से जवाब मांगा गया है। सीईओ पर एसएसटी टीम के लिए मूलभूत व्यवस्था नहीं करने के लिए नोटिस दिया गया।
2,504 Less than a minute


