
रसूलाबाद कानपुर देहात ।सावन के अंतिम सोमवार को रसूलाबाद में शक्ति पीठ धर्मगढ़ बाबा के मंदिर पर भोले नाथ की पूजा-अर्चना के लिए हजारों कांवड़िए और दर्शनार्थी पहुंचे। इन भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और अपनी आस्था का प्रदर्शन के कारण दिन भर नगर में भक्ति मय माहौल रहा जगह जगह भंडारे लगाकर लोगों को प्रसादी ग्रहण कराई गई ।
धर्मगढ़ बाबा मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। यह मंदिर अपनी पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है।इस मंदिर का निर्माण सन 1943 में थाना रसूलाबाद के तत्कालीन थानाध्यक्ष मोहम्मद इसरार हुसैन ने कराया था ।
वैसे तो पूरे सावन के सोमवारों को यहां भक्तों व दर्शनार्थियों और कांवड़ियों की जलाभिषेक को लेकर भीड़ रही लेकिन सावन के अंतिम सोमवार को हजारों कांवड़िए और पचासों हजार दर्शनार्थी इस मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। यह कावड़ यात्रा भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है जो भगवान शिव के प्रति भक्ति और आस्था का प्रदर्शन करता है ।एक कांवड़िया महेंद्र अपने कबूतर के कारण चर्चा का विषय रहा ।महेंद्र व कबूतर की दोस्ती ऐसी है कि महेंद्र जहां भी जाता है कबूतर छाया की तरह साथ रहता है । इससे पहले महेंद्र ने चार धाम की यात्रा की जिसमें भी कबूतर ने भी बराबर साथ दिया ।
मंदिर प्रांगण में नगर के चेयरमैन देवशरण कमल व धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल के सहयोग से कांवड़ियों व दर्शनार्थियों के लिए खीर पूड़ी सब्जी की महा प्रसादी की व्यवस्थाएं की गई जहां पचासों हजार भक्तों ने भोले की प्रसादी ग्रहण की ।
सत्संग मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय गुप्ता बजरंग राइस मिल के डायरेक्टर राजीव त्रिवेदी पप्पू दुबे महामंत्री रानू मिश्रा विपिन मिश्रा अभय गुप्ता पूर्व चेयरमैन रामू गुप्ता चंदन गुप्ता सुमन दुबे पुनीत सिंह बड़े गुप्ता प्रहलाद गुप्ता उमेश गुप्ता ललित चौरसिया उर्फ बउवन चौरसिया दुर्गा प्रसाद तिवारी घनश्याम शुक्ला सोनू पांडेय अशोक गुप्ता सभासद हाशिम खान सोनू तिवारी पुतानी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता महा प्रसादी वितरण में सराहनीय भूमिका निभाते देखे गए ।
सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक सौरभ कुमार बर्मा कोतवाल हरमीत सिंह क्राइम इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सिंह कस्बा प्रभारी अमित पोरवाल सब इंस्पेक्टर रामकिशोर यादव प्रमोद दीक्षित सिपाहियों में संतोष कुमार यादव रामाधार यादव सुबोध यादव सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।