A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :शराबी के आतंक का वीडियो वायरल

हमीरपुर :

मौदहा हमीरपुर। मंगलवार देरशाम सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमे कुछ सिपाही एक ई रिक्शा में एक युवक को बांधकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो की पडताल करने पर पता चला कि, वायरल वीडियो मौदहा कस्बे के मलीकुआ चौराहा का है जहां पर एक युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहा था जिसे कोतवाली पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस के साथ हाथापाई कर युवक अपने घर भाग गया। घटना के बाद युवक को पकडने उसके घर पहुंची पुलिस तो युवक ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया जिससे मोहल्ले वालों की गाडियोँ को नुकसान होने की बात सामने आई है इतना ही नहीं शराबी युवक ने अपना सर दीवारों पर पटक कर फोड लिया जिसे पकडने के बाद कोतवाली पुलिस के जवान बांधकर अस्पताल ले जा रहे थे। फिलहाल युवक को गंभीर चोंटें बताई गई हैं। हालांकि हमारे द्वारा वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जाती है। लेकिन सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा घटना को तोड मरोड कर पेश किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button