
किसान आंदोलन के पांच वर्ष पर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन
चार श्रम संहिता के विरोध एवं एम एस पी की कानूनी गारंटी की मांग को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। केंद्रीय श्रमिक संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में ऐतिहासिक किसान मजदूर विरोध प्रदर्शन और किसान आंदोलन की शुरुआत के पांच वर्ष के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत पटना गया मुख्य मार्ग पर प्रदर्शनकारियों द्वारा चार श्रम संहिता को कर्मचारी एवं मजदूर के अधिकार विरोधी बताते हुए निर्णय को वापस लेने एवं एम एस पी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता उमा शंकर वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चार श्रम संहिता जो कर्मचारी एवं मजदूर के अधिकार का विरोधी है यह निर्णय वापस लेना चाहिए। वहीं किसानों के एम एस पी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर पांच साल से आंदोलन जारी है जिसको लेकर सभी जिला मुख्यालय में मजदूर द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। आयोजित विरोध प्रदर्शन में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञात हो कि किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर पिछले पांच सालों में किसान आंदोलन जारी है।