A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

हमारा मतदान हमारा भविष्य :जिंदल

सभी बृजवासियों से वोट डालने की अपील

मथुरा| लोकसभा सीट पर दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होना है| ब्रज उपज प्रेस क्लब अध्यक्ष एवम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल जिंदल ने ब्रज वासियों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि इस लोकतंत्र के त्योहार में हमारा वोट हमारा भविष्य तय करता है और लोकतंत्र को मजबूती हमारा मतदान ही दे सकता है|

लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती सभी को मतदान का अधिकार है जिसका प्रयोग राष्ट्र हित के लिए जरूर करें|
इस बार चुनावी समर में वोटरों की चुप्पी ने राजनैतिक पंडितों का गणित बिगाड़ दिया है|
मथुरा में ऊंट किस करवट बैठेगा यह बृज के वोटर तय करेंगे| रोटी,कपड़ा,मकान,बिजली,सड़क पानी,शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार के अलावा नागरिक सुरक्षा, भ्रष्टाचार का अंत,लोकतांत्रिक अधिकारों में बढ़ोत्तरी की चर्चा भी जरूरी है|सभी नागरिकों को देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना मतदान जरूर करना चाहिए|

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Related Articles
Show More
Back to top button