

सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर तेल के टैंकर ने राहगीर को कुचला दर्दनाक मोत मौके पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा कर अस्पताल पहुंचाया टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार…
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में मंडी समिति रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने सड़क पार कर रहे एक राहगीर (युवक) को सीधी टक्कर मार दी और उसे बुरी तरह कुचल दिया युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना कुतुबशेर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंकर को कब्जे में ले लिया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की शिनाख्त 62 फूटा रोड हक्कमशा कलोनी के रूप में हुई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल घर में पसरा मातम।
- हमीरपुर :आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत04/04/2026
- हमीरपुर :37शिकायतों में निस्तारण शून्य04/04/2026