
ब्रेकिंग न्यूज़…………………..
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन
लालगंज, 31 अक्टूबर 2025 —
भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज थाना लालगंज में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस बल द्वारा Run for Unity (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। यह दौड़ थाना परिसर से ग्राम पंखोबरी तक लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तक संपन्न हुई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम में थाना लालगंज के समस्त पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को दोहराया।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
मो0 9565061080