A2Z सभी खबर सभी जिले की

*मांडू में जल प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण, 15 दिन में समाधान के निर्देश*

*मांडू में जल प्रदाय व्यवस्था का निरीक्षण, 15 दिन में समाधान के निर्देश*

 

 

राहुल सेन मांडव

Related Articles

मो 9669141814

 

 

*धार न्यूज।* नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह ने मांडू नगर की जल प्रदाय व्यवस्था का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात परिषद कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल प्रदाय परियोजना के संधारण में आ रही तकनीकी समस्याओं का 15 दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

प्रमुख अभियंता ने स्पष्ट किया कि परियोजना में विद्यमान सभी तकनीकी त्रुटियों को प्राथमिकता से दूर किया जाए, ताकि नागरिकों को सुचारु जल आपूर्ति मिल सके। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माण्डव नगर में उन्होंने होटलों को भी जल प्रदाय नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।इस अवसर पर इंदौर इकाई केपरियोजना प्रबंधक श्री डी.आर. लोधी, उप परियोजना प्रबंधक श्री लालचंद कुरेठिया, पर्यटन विभाग एवं मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर मांडू, नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव नगर, पार्षद मानसिंह ,पार्षद ज्योति तिवारी,पार्षद नंदु वसुनिया , पार्षद राजाराम, पार्षद तुलसीराम पार्षद सीताराम पार्षद हरे सिंह गावर , पार्षद तुलसीराम, पार्षद चलिया, पार्षद अंतर सिंह,नेता प्रतिपक्ष पप्पु भाभर सहित नगर पालिका के अधिकारी सुशील ठाकुर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!