A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार। भारतीय जनता पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की अति महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।

जिसमें जिले की ओर से अरुण मालवीया धरमपुरी ने मार्गदर्शन दिया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकले इस हेतु व्यापक चर्चा की गई।

नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व नपा अध्यक्ष पन्नालाल पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, जिला महिला मोर्चा सोनाली श्रीवास्तव, मंचासिन रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन नपा पार्षद मुकाती ने किया। आभार नगर मंडल महमंत्री अमित शर्मा ने माना।

Show More
Back to top button