
हजारों भक्तों ने किए मां के दर्शन : भोजन प्रसादी का लिया लाभ : आस्था और भक्ति के महापर्व का समापन

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मां शारदे नवरात्रि महापर्व का समापन सिंघाना के प्रसिद्ध प्राचीन हरसिद्धि मंदिर में मां नवरात्र महोत्सव समिति एवं भंडारा समिति द्वारा 16वे वर्ष में विशाल भंडारा संपन्न हुआ। यहां मां हरसिद्धि की विधिवत पूजा अर्चना व महाआरती पंडित शेखर पाण्डे एवं पंडित कैलाश बिल्लजरे द्वारा की गई। इस अवसर पर कन्या पूजन के साथ कन्या भोज एवं ब्राह्मण भोज के शाथ विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

इस पावन अवसर पर बालीपुर धाम के संत श्री योगेश महाराज का आगमन हुआ। भंडारा समिति द्वारा पुष्पा माला पहना कर स्वागत और सम्मान किया गया। माताजी के दरबार को विशेष फूलों से सजाकर फूल बंगला बनाया गया।

केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री, धार महू सांसद सावित्री ठाकुर का भी कार्यक्रम में आगमन हुआ। सांसद द्वारा मां हरसिद्धि के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई।नवरात्रा महोत्सव भंडारा समिति एवं नवरात्र महोत्सव समिति द्वार केंद्रीय राज्यमंत्री का सम्मान किया गया।

नवरात्र महोत्सव समिति एवं भंडारा समिति द्वारा गरबा पांडाल एवं भंडारा स्थान पर टीन सेट की मांग की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने समिति की मांग को तत्काल स्वीकार करते हुए 25 लाख का टीन सेट सांसद निधि से लगाने की घोषणा की गई। सिंघाना के सभी सामाजिक , अनुषांगिक संगठन, मातृ शक्ति संगठन, अन्य ग्रुप एवं संगठन एवं आसपास क्षेत्र से आए सभी ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तों ने पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी सेवाएं दी।

भंडारे में सिंघाना मनावर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से करीब 25 हजार भक्तगणों ने मां हरसिद्धि के दर्शन पूजन कर भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। भंडारा को सफल बनाने में सिंघाना, गणपुर, डोंगरगांव, मांडवी, बुदायाखेड़ी, ब्रह्मानपुरी कोसवाड़ा झापड़ी, दसवीं, बोरूद, साला, कुंडी, अजंदीकोट, अजनीया, व नवरात्रि महोत्सव समिति भंडारा समिति एवं ग्रामीण जनों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।