A2Z सभी खबर सभी जिले की

आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध राशन वितरण के निर्देश

 

जमशेदपुर।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिसंबर 2025 के वितरण तथा जनवरी 2026 के उठाव एवं वितरण की समीक्षा करते हुए लाभुकों तक ससमय राशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिला एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को राशन कार्ड अद्यतन, लंबित शिकायतों के निस्तारण तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को कहा गया।

Related Articles

धान अधिप्राप्ति योजना, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, नवीन राशन कार्ड वितरण, चना दाल, चीनी व नमक वितरण तथा ई-केवाईसी की भी समीक्षा की गई। पीएमजीएस पोर्टल पर 99.6 प्रतिशत शिकायत निस्तारण दर को शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। डाकिया योजना के अंतर्गत 5,131 पात्र परिवारों तक समय पर राशन पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पूर्ण हो चुके गोदामों के शीघ्र हस्तांतरण तथा अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!