A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर प्रेस विज्ञप्ति– 61/2026 दिनांक: 28 जनवरी 2026 नगरपालिका चुनाव-2026: प्रशासनिक तैयारियां तेज

 

नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में गठित 13 कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चुनाव प्रक्रिया के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर सभी कोषांगों की भूमिका, उत्तरदायित्व एवं आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सुचारू निर्वाचन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Anand Kishor

Related Articles

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!