A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन कर सैनिकों का विधायक ने किया सम्मान

नरसिंहगढ़-हरिओम जाटव

पाकिस्तान द्वारा पहल गांव में किये आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के द्वारा वीरतापूर्ण कार्य करते हुए आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर भारत का स्वाभिमान बढाया इस उपलक्ष्य में सैनिकों के सम्मान हेतु रविवार को नरसिंहगढ़ में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ छतरी चौराहा स्थित महाराज कुंवर चैनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया जिसमें सभी धर्म संप्रदाय के लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई । यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया जिसमें सैकड़ो नागरिक भारतीय शौर्य के प्रति राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने हाथ में लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम एवं जय जवान के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा द्वारा नरसिंहगढ़ के स्सैथानीय सैनिकों का सम्मान किया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!