A2Z सभी खबर सभी जिले की

*अन्नदाता के सम्मान में भाजपा सरकार का निर्णायक फैसला, किसानों की जमीन के भू –अर्जन पर मिलेगा चार गुना मुआवजा : संदीप मोहोड*

*अन्नदाता के सम्मान में भाजपा सरकार का निर्णायक फैसला, किसानों की जमीन के भू –अर्जन पर मिलेगा चार गुना मुआवजा : संदीप मोहोड*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा कृषि भूमि के भू-अर्जन मुआवजे को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों के सम्मान, अधिकार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया।


मोहोड ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहती, बल्कि किसानों के हितों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है। यह निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सरकार किसान हितैषी नीतियों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास के साथ-साथ किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। किसी भी विकास परियोजना में भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों के साथ अन्याय न हो और विकास का पूरा भार केवल किसान ही न उठाएं, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब भूमि अधिग्रहण की स्थिति में किसानों को बाजार मूल्य का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे और अपने परिवार की जरूरतों के साथ कृषि कार्यों में भी बेहतर निवेश कर सकेंगे।
मोहोड ने कहा कि किसान की जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि उसकी आजीविका, भावनाओं और जीवनभर की स्मृतियों का केंद्र होती है। ऐसे में यह निर्णय केवल आर्थिक मुआवजा नहीं, बल्कि किसानों की संवेदनाओं और अधिकारों का सम्मान भी है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किया है और उसी के तहत यह निर्णय लिया गया है, जो यह दर्शाता है कि किसान राज्य के विकास का केंद्र हैं और सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं।
मोहोड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
अंत में उन्होंने पांढुर्णा सहित पूरे प्रदेश के किसानों को इस निर्णय के लिए बधाई देते हुए कहा कि सरकार आगे भी किसान हित में ऐसे जनकल्याणकारी निर्णय लेती रहेगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!