A2Z सभी खबर सभी जिले की

किसान कल्याण वर्ष 2026: ट्रैक्टर–मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

किसान कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत प्रचार-प्रसार

डिंडौरी 02 फरवरी, 2026
डिंडौरी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित “किसान कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रचार-प्रसार एवं किसानों में जागरूकता के उद्देश्य से जिले में आज ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली को शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली का नेतृत्व किया, जिससे किसानों में उत्साह एवं सकारात्मक संदेश का संचार हुआ। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर चंद्रविजय महाविद्यालय तक निकाली गई।
रैली का उद्देश्य किसानों के बीच शासन की कृषि योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करना, उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा।
इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में भी संबंधित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल वाहन रैलियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि इस प्रकार की पहल किसानों के कल्याण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे किसानों को नवीन कृषि तकनीकों एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के प्रति जागरूक किया जा सकेगा, जिससे उनकी आय एवं जीवन स्तर में सुधार होगा।
रैली में अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, कृषि उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया, आत्मा परियोजना सुश्री नेहा धूरिया, महेश धुमकेती, सुशील राय, सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!